ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

हाजीपुर में अभिनंदन कराने गये पशुपति पारस का जबरदस्त विरोध, बॉडीगार्ड्स ने एक महिला के साथ की बदसलूकी

HAJIPUR :<span style="fon

हाजीपुर में अभिनंदन कराने गये पशुपति पारस का जबरदस्त विरोध, बॉडीगार्ड्स ने एक महिला के साथ की बदसलूकी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAJIPUR : केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे पशुपति कुमार पारस को अपनी संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा. हाजीपुर के रामाशीष चौक पर लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काला झंडा दिखाया. पारस की गाड़ी औऱ काफिले में शामिल लोगों पर काली स्याही भी फेंकी गयी. आक्रोशित लोगों ने पारस के काफिले की कई गाड़ियों को काफी देर तक रोके रखा.


बॉडीगार्ड की बदसलूकी से हुआ विवाद

दरअसल पशुपति कुमार पारस आज दोपहर पटना पहुंचने के बाद हाजीपुर रवाना हुए. हाजीपुर शहर के पासवान चौक पर लक्ष्मी देवी नाम की महिला उन्हें फूल माला देने आयी. लक्ष्मी देवी पारस को माला दे ही रही थी तभी पशुपति पारस के अंगरक्षकों ने उसके साथ बदसलूकी कर दी. चोट से तड़प रही महिला ने बताया कि काले कपडे वाले एक बॉडीगार्ड ने उसे उठा कर पटक दिया. पारस के कुछ समर्थकों ने भी उसके साथ बदसलूकी.


महिला के साथ बदसलूकी के बाद स्थानीय लोग भड़क गये. उन्होंने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. पारस की गाड़ी तो उनके अंगरक्षकों ने आगे निकाल लिया लेकिन उनके काफिले की कई गाड़ियों को लोगों ने रोक दिया. आक्रोशित लोगों ने पारस को काले झंडे दिखाये औऱ उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित लोगों ने पारस की गाड़ी पर काली स्याही फेंक दी. उनके काफिले में शामिल लोगों पर भी काली स्याही फेंकी गयी. लोग चिराग पासवान जिंदाबाद के भी नारे लगा रहे थे. 


पारस समर्थकों ने पहले ही धमकाया था

उधर चोट खायी महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह लंबे समय से रामविलास पासवान से जुड़ी रही है. जब चिराग पासवान हाजीपुर आये थे तब भी वह उनके स्वागत में गयी थी. अब पशुपति पारस आय़े तो उसने सोंचा कि दोनों तो चाचा भतीजा ही हैं. इसलिए उनके स्वागत के लिए वह आयी थी. महिला ने बताया कि उसे पहले ही पारस के समर्थकों ने कहा था कि वह स्वागत करने नहीं आये. उसे धमकी भी दी गयी थी. लेकिन बाद में पशुपति पारस के एक नेता ने कहा कि वह स्वागत करने जा सकती है. तभी वह माला लेकर स्वागत करने पहुंची थी. इसी दौरान उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की गयी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें