ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बोले- मेरे पूर्वज हिन्दू राजपूत थे, लेकिन अब मेरे सिर पर पिस्तौल लगाइयेगा तो भी धर्म नहीं बदलूंगा

PATNA : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने आज अपने खानदान का राज खोला. मंत्री ने बताया कि उनके पूर्वज हिन्दू थे. आज भी उनके खानदान के कई लोग हिन्दू हैं. उनके घर आना

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बोले- मेरे पूर्वज हिन्दू राजपूत थे, लेकिन अब मेरे सिर पर पिस्तौल लगाइयेगा तो भी धर्म नहीं बदलूंगा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने आज अपने खानदान का राज खोला. मंत्री ने बताया कि उनके पूर्वज हिन्दू थे. आज भी उनके खानदान के कई लोग हिन्दू हैं. उनके घर आना-जाना भी है लेकिन अब कोई उनके माथे पर पिस्टल भी लगा देगा तो भी अपना धर्म थोडे ही बदलेंगे.


हिन्दू से बन गये मुसलमान
दरअसल बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां से मीडिया ने देश भर में धर्मांतरण को लेकर हो रही चर्चा पर सवाल पूछा. मंत्री ने इसी सवाल के जवाब में अपनी खानदानी हिस्ट्री बता दी. उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज दो भाई थे-जयराम सिंह औऱ भगवान सिंह. दोनों लड़ाई जीतकर कैमुर के इलाके में आकर बसे. बाद में भगवान सिंह मुसलमान बन गये. मंत्री जमा खां ने कहा कि वे भगवान सिंह के वंश के हैं. लेकिन जयराम सिंह के वंश के लोग अभी भी हिन्दू हैं. उनके यहां से आज भी आना जाना चलता है. 


जबरदस्ती धर्मांतरण नहीं हो सकता
मंत्री जमा खां ने कहा कि उनके पूर्वज अपने मन से मुसलमान बने थे. किसी का भी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा सकता. उन्होंने कहा कि कोई मेरे सिर पर पिस्टल लगा देगा तो भी मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगा. इसी तरह से कोई दूसरा आदमी भी अपना धर्म जबरदस्ती नहीं बदलेगा. 


मंत्री ने कहा कि अगर कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो ठीक है. लेकिन अगर कोई जबरदस्ती किसी का भी धर्म परिवर्तन करायेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. राज्य सरकार ऐसा नहीं होने देगी. देश में अगर कहीं भी जबरन धर्म परिवर्तन हो रहा है तो उसे रोका जाना चाहिये. लेकिन अगर स्वेच्छा से किसी दूसरे धर्म को अपना रहा है तो उसे रोका नहीं जा सकता.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें