ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: ‘हिजाब विवाद’ पर आया राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का रिएक्शन, जानिए..क्या बोले बिहार के गवर्नर?

Bihar Politics: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हिजाब विवाद पर कहा कि यह कोई विवाद नहीं है। उन्होंने डॉ. नुसरत को नौकरी जॉइन करने की सलाह दी और राजनीति न करने की अपील की।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हिजाब विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह कोई विवाद ही नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिता की तरह हैं और इसे विवाद कहना दुखद है।


राज्यपाल ने कहा कि 15 दिसंबर को आयुष चिकित्सकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान एक वीडियो के चलते बिहार से लेकर झारखंड, जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान तक सियासी बहस छिड़ गई। वीडियो में दिख रहा था कि सीएम ने अपॉइंटमेंट लेटर लेने आई महिला डॉक्टर नुसरत परवीन द्वारा पहना गया हिजाब पहले हटाने को कहा और फिर अपने हाथ से हिजाब खींच लिया। 


इस वीडियो को राजद ने वायरल किया और कई विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर सुर्खियां बटोरीं। राज्यपाल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री का बचाव नहीं कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सबको अपनी बेटी समझते हैं और बाप-बेटी के बीच में ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत बात है और इसे विवाद कहना ही दुखद है। राज्यपाल ने डॉ. नुसरत को सलाह दी कि वे अपनी नौकरी जॉइन कर लें और इस मामले पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें