ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: ‘नीतीश थे, हैं और आगे भी मुख्यमंत्री रहेंगे’, सीएम से मुलाकात के बाद बोले RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. राजग नेताओं ने एकमत होकर कहा है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। दो से चार दिनों में प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार गठन की तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में शनिवार को राजग के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी।


रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। यह पहले से ही बिल्कुल क्लियर है। वे थे, हैं और आगे भी रहेंगे।


उपेंद्र कुशवाहा ने संकेत दिया कि सरकार गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और अगले 2–4 दिनों में नई सरकार बन सकती है। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं और सभी प्रक्रियाओं की स्वयं देखरेख कर रहे हैं।


रिपोर्टों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों को सोमवार को पटना आने का निर्देश दिया है। संभावना है कि शाम को होने वाले विधायी दल की बैठक में शपथ-ग्रहण की तारीख के साथ संभावित मंत्रियों के नामों पर भी चर्चा हो सकती है। राजग के अन्य दलों ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। 


लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार को जीत की बधाई दी है। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता संतोष कुमार सुमन ने भी कहा कि नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें