ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Bihar Election 2025: ‘अभी दूध के दांत भी नहीं निकले, लालू का बेटा बहुत बोलता है’, ओवैसी का तेजस्वी पर बड़ा हमला

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। ओवैसी ने कहा कि तेजस्वी अभी सियासत नहीं जानते, उनके दूध के दांत भी नहीं निकले हैं। उन्होंने बीजेपी, नीतीश कुमार और महागठबंधन पर भी निशाना साधा।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। मंगलवार को एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अभी सियासत नहीं जानता है। उसके दूध के दांत भी नहीं निकले हैं। याद रखो, यह उमर में भी कच्चा है और जुबान में भी।


ओवैसी मंगलवार को पूर्णिया के कसबा विधानसभा क्षेत्र के गढ़बनैली हाई स्कूल मैदान और किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के बरचौंदी हाट में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव और उनके गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।


उन्होंने कहा कि आज लालू का बेटा कहता है कि ओवैसी चरमपंथी है। जब 11 को वोट डालने जाएंगे, तब जनता बताएगी कि असली चरमपंथी कौन है। ओवैसी ने आगे कहा कि बीजेपी और नीतीश कुमार हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं, जबकि बिहार में नौजवानों का पलायन जारी है और बच्चों को शिक्षा से वंचित रखा गया है।


उन्होंने अपील की कि बिहार में बीजेपी-नीतीश कुमार को रोकना है और तेजस्वी यादव व उनके गठबंधन को भी जवाब देना है। उन्होंने कहा कि अगर सीमावर्ती इलाकों के विकास, मुसलमानों के अधिकारों की लड़ाई और उनकी सुरक्षा की बात करना चरमपंथ है, तो वे चरमपंथी कहलाने को तैयार हैं। 


ओवैसी ने आरोप लगाया कि पिछले 20 सालों से बिहार की राजनीति सिर्फ सत्ता की साझेदारी में उलझी रही है, लेकिन सीमांचल की किस्मत नहीं बदली। नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर सत्ता चलाई, फिर भी बिहार के पिछड़ेपन को दूर नहीं कर सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें