ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election Counting 2025: चुनाव के नतीजों से पहले सीएम नीतीश और पीएम मोदी ने पंडित नेहरू को किया याद, जानिए.. क्या बोले?

Bihar Election Counting 2025: बिहार चुनाव नतीजों से पहले बढ़ते राजनीतिक तापमान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया। नेहरू को देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्म

Bihar Election Counting 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले प्रदेश का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म है और सभी दल जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर संदेश साझा करते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन।”


बता दें कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता माने जाते हैं। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका, महात्मा गांधी के साथ उनका सहयोग और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका दृष्टिकोण हमेशा याद किया जाता है।


नेहरू ने शिक्षा, विज्ञान और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देकर देश की आधारभूत संरचना मजबूत की। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण 14 नवंबर को उनकी जयंती ‘बाल दिवस’ या ‘चाचा नेहरू दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने स्वतंत्रता के बाद भारत को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त राष्ट्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें