ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश कुमार के करीबी विजय चौधरी ने किया नामांकन, बिहार के चुनावी रण में इस सीट से ठोकेंगे ताल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सरायरंजन सीट से जेडीयू नेता और नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। लगातार 15 वर्षों से विधायक रहे चौधरी इस बार भी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में हॉट सीट बने समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा से एनडीए गठबंधन की तरफ से जेडीयू प्रत्याशी के तौर पर मंत्री विजय चौधरी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 


नामांकन के बाद भारी संख्या में उनके समर्थकों ने फूल माला और विजय चौधरी जिंदाबाद के नारे के साथ उनका स्वागत किया। मंत्री विजय चौधरी ने नामांकन के बाद कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही वे लगातार 15 साल से सरायरंजन का प्रतिनिधत्व करते आ रहे है और पूरा विश्वास है कि इस बार भी जनता उनपर भरोसा कर आशीर्वाद देगी।


मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह तो सरायरंजन के लिए गर्व की बात है कि इस सीट पर पूरे बिहार की नजर है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुनावी सभा की शुरुआत इसी सरायरंजन की धरती से कर रहे है। इस मौके पर जेडीयू और गठबंधन का कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बता दें कि समस्तीपुर जिले के 9 विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन अनुमंडल कार्यालय  पर बनाया गया है परंतु सिर्फ सरायरंजन विधानसभा का नामांकन सरायरंजन पंचायत समिति भवन पर ही किया गया है। इस बात की चर्चा राजनीतिक हलकों में की जा रही है कि मंत्री विजय चौधरी के प्रभाव की वजह से ही पहली बार अनुमंडल कार्यालय की बजाय पंचायत समिति भवन पर नामांकन केंद्र बनाया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें