Bihar Election 2025: सुपौल में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री सह एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी विजेंद्र प्रसाद यादव ने मतदान के बाद बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अब तक जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनसे स्पष्ट है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है।
महिलाओं के बढ़ते मतदान उत्साह पर उन्होंने कहा कि महिलाओं में जो जागृति आई है, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों का परिणाम है। इस बार महिलाओं ने पिछले चुनाव की तुलना में अधिक मतदान किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि गरीब और वंचित वर्ग में भी मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मंत्री यादव ने कहा कि अगर आप पोलिंग बूथों पर देखें तो पंक्तियों में खड़ी अधिकांश महिलाएं गरीब तबके से हैं,जो लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रही हैं।
तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने संबंधी बयान पर उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि जैसे राहुल गांधी कहते हैं कि वे प्रधानमंत्री बनेंगे, तो तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री बनने का दावा क्यों नहीं करते?



