ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लालू प्रसाद यादव और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं और आधे बेल पर हैं।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया है। चौहान ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जिस अपराधी छवि वाले प्रत्याशी रीत लाल यादव के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं, वह दिखाता है कि “महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं और आधे बेल पर घूम रहे हैं।”


उन्होंने आगे कहा कि बेल पर घूमने वालों को पता ही नहीं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। राहुल गांधी बिहार आते हैं तो कभी मछली पकड़ते हैं, कभी जलेबी खाते हैं। इन्हें अब एहसास हो गया है कि इस बार महागठबंधन को अब तक की सबसे बड़ी हार मिलने वाली है। जब आरजेडी थी तो लोगों में भय था, लेकिन एनडीए है तो लोगों में भरोसा है।


शिवराज सिंह चौहान ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज तेजस्वी प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी हार का अंदाजा हो गया है। 15 साल में उन्होंने कुछ नहीं दिया, अब बौखलाहट में घोषणाएं कर जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं।


वहीं, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने पर पूछे गए सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसका जवाब ललन सिंह खुद देंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें