ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: चुनावी सभा में सम्राट चौधरी ने बताया ‘लालटेनिया’ का मतलब, लालू परिवार पर जमकर बरसे

Bihar Election 2025: दरभंगा के बेनीपुर में आयोजित चुनावी सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘लालटेनिया’ का मतलब है लालू, राबड़ी और उनके नौ बच्चे।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: दरभंगा के बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मायापुर हाटगाछी में रविवार को आयोजित एनडीए की विशाल चुनावी सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए प्रत्याशी विनय कुमार चौधरी के समर्थन में जोरदार प्रचार किया। सभा स्थल पर सुबह से ही भारी भीड़ जुटी रही। हजारों की संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाते दिखे। 


जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2020 में आपने एनडीए की सरकार बनाई, हमने 6 अक्टूबर 2025 तक जनता की सेवा की। अब फिर से बिहार को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने का समय है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग घूम रहे हैं जो खुद को ‘लालटेनिया’ हैं, वही लोग हैं जिन्होंने बिहार को 15 साल तक लूटा। ‘लालटेनिया’ का मतलब है  लालू+ टेन, यानी लालू जी, राबड़ी जी और उनके नौ बच्चे।


सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासन में बिहार सिर्फ घोटालों के लिए जाना गया। कभी चारा खाया, कभी अकलतरा पी गया, लेकिन बिहार का विकास नहीं किया। लालू यादव पर तंज कसते हुए बोले उन्होंने कहा था कि सड़कें हेमा मालिनी के गाल जैसी बनाएंगे, लेकिन उन्होंने सड़कों को ओम पुरी के गाल जैसी बना दी।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है। पहले रात में कोई घर से नहीं निकलता था, आज किसी भी समय कहीं भी जा सकता है। पुलिस काम कर रही है और अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।उन्होंने इशारों मे अनंत सिंह की गिरफ्तार होने पर कहा की मैंने 48 घंटे मे गिरफ्तारी की बात कही वो हो गया। बड़े से बड़े लोगों को पुलिस जेल मे डालने का काम कर रही है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें