ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के 50 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। टिकट वितरण में अनदेखी से नाराज़ अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के 50 नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में प्रदेश और जिला स्तर के प्रमुख नेता शामिल हैं।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर राष्ट्रीय जनता दल में असंतोष गहराता जा रहा है। दरभंगा में पार्टी के अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े 50 नेताओं ने टिकट बंटवारे में उपेक्षा और पक्षपात का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। 


जिसमे भोला सहनी प्रदेश महासचिव, कुमार गौरव प्रदेश उपाध्यक्ष, गोपाल लाल देव, प्रधान महासचिव, श्याम सुंदर कामत जिला महासचिव, सुशील सहनी प्रदेश सचिव सहित 50 राजद सदस्यों शामिल है। दरभंगा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नाराज नेताओं ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई और पार्टी सुप्रीमो सहित शीर्ष नेतृत्व पर आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया। 


वहीं राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव ने कहा कि हम अति पिछड़ा समाज वर्षों से राजद के लिए खून-पसीना बहा रहे थे, लेकिन टिकट बंटवारे में इस समाज को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। पार्टी में अब विचारधारा नहीं, बल्कि व्यक्ति-विशेष की चापलूसी और आर्थिक ताकत का बोलबाला है। इसीलिए हमलोग राजद के प्राथमिकता से सामूहिक इस्तीफा दिया है। 


वही इस्तीफा देने वालों में शामिल पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं राजद नेता भोला सहनी ने कहा कि पार्टी में समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार टूट रहा है। उन्होंने कहा कि यह असंतोष आने वाले चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर सीधा असर डालेगा। भोला सहनी ने कहा कि अब वे सम्मानजनक राजनीति करेंगे, न कि अपमानजनक समझौते। इस्तीफा देने वालों में जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, कई प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें