ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Bihar Election 2025: चुनावी सभा में पवन सिंह के नहीं पहुंचने पर बवाल, नाराज समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां; विपक्ष पर साजिश का आरोप

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के दौरान मधुबनी में आयोजित पवन सिंह की चुनावी सभा में उस समय हंगामा हो गया जब वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। नाराज समर्थकों ने पंडाल में तोड़फोड़ की, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर साजिश रचने का आरोप लगाया।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: मधुबनी के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के कलुआही हाई स्कूल मैदान में शनिवार को आयोजित पवन सिंह के कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया जब वह मंच पर नहीं पहुंचे। कार्यक्रम विधायक विनोद नारायण झा के समर्थन में आयोजित किया गया था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, फैंस की नाराजगी बढ़ती चली गई।


बताया जा रहा है कि पवन सिंह के नहीं आने से नाराज समर्थकों ने पंडाल में तोड़फोड़ शुरू कर दी और कुर्सियां व बैनर फेंक दिए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत सुरक्षा बलों को तैनात किया।


इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों पर कार्यक्रम को बिगाड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि विपक्ष ने अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि पवन सिंह का हेलीकॉप्टर तकनीकी कारणों से नहीं आ सका, जिसके चलते वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें