ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश कुमार ने चुनाव अभियान का किया आगाज, बोले- पहले हिन्दू-मुस्लिम में बहुत झगड़ा होता था लेकिन अब..

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के मीनापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में अब कानून का राज है। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य में हुई प्रगति को गिनाते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुजफ्फरपुर के मीनापुर में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर तीखा हमला भी बोला।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जबसे हमारी सरकार बनी है, बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है। पहले लोग शाम के बाद घर से निकलने में डरते थे। अब शांति और सौहार्द का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले के दौर में हिंदू-मुस्लिम के बीच अक्सर तनाव होता था और मंदिरों में चोरी जैसी घटनाएं आम थीं, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होता।


नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की विकास योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 40 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है और अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं।


विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पहले सत्ता में थे, उन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया। न पढ़ाई का इंतजाम था, न रोजगार की कोई व्यवस्था। वे लोग सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गांव-गांव तक सड़कें बनाईं, अस्पतालों को मजबूत किया और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार किए।


मीनापुर की इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान जनता की तालियों की गूंज लगातार सुनाई देती रही, जिससे साफ था कि लोग सरकार के कामकाज से प्रभावित हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें