ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग के बीच एक्टिव हुए सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह समेत पार्टी के अन्य नेताओं से की मुलाकात; ले रहे पल-पल की अपडेट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के बीच जेडीयू में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ललन सिंह से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: राज्य में दूसरे चरण के मतदान के बीच जनता दल यूनाइटेड के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री एवं जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के पटना स्थित आवास पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच चुनाव को लेकर अहम मंत्रणा हुई। इस दौरान उन्होंने विजय कुमार सिन्हा से भी मुलाकात की है।


बताया जा रहा है कि बैठक में चुनावी रणनीति और एनडीए के भीतर चल रही राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को जारी है। पहले चरण में रिकॉर्ड 65% से अधिक मतदान हुआ था और अब दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के आसार हैं। 


जेडीयू और एनडीए नेताओं का दावा है कि इस बार भी नीतीश सरकार की वापसी तय है। आऱजेडी के साथ साथ पूरा विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता रहा कि नीतीश कुमार बीमार हो चुके हैं और अब राज्य की बागडोर संभालने की स्थिति में नहीं हैं हालांकि चुनाव प्रचार में नीतीश कुमार की दहाड़ को देखकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत पूरे विपक्ष की बोलती बंद हो गई।


महागठबंधन के बड़े नेता जब चुनाव प्रचार करने के बजाए सीटों का फॉर्मूला सेट करने में व्यस्त थे तब नीतीश कुमार सबसे पहले चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतरे थे। दोनों ही चरणों के चुनाव को लेकर उन्होंने अनेकों रैलियां की और पूरी ताकत के साथ लोगों के बीच वोट मांगने गए थे। पहले चरण की वोटिंग में मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की और आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोटिंग की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। इस बीच वह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के पटना स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे बातचीत की। इसके बाद उन्होंने जेडीयू कोटे के मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर जाकर भी उनसे भेंट किया और वोटिंग की जानकारी ली है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें