ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: ‘जो 9 साल में नहीं हुआ, 9 महीने में कर दिखाया’ NDA उम्मीदवार विशाल प्रशांत का दावा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तरारी सीट से एनडीए उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दावा किया कि जो काम 9 साल में नहीं हुए, वो उन्होंने 9 महीने में पूरे किए हैं।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने पीरो ब्लॉक स्थित निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल दिया। इस मौके पर हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। विशाल प्रशांत के समर्थक झंडे-बैनर और नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में नामांकन स्थल तक पहुंचे, जिससे पूरा इलाका चुनावी रंग में रंग गया।


नामांकन के बाद एनडीए की ओर से एक विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंच से संबोधित करते हुए विशाल प्रशांत ने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा जो काम पिछले नौ वर्षों में नहीं हुआ, वह मैंने नौ महीने में कर दिखाया है। अब तरारी विधानसभा को और भी विकास की जरूरत है, जिसे मैं जमीनी स्तर पर पूरा करूंगा।


उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और किसानों की समस्याओं के समाधान का भी वादा किया। वहीं जनसभा में उत्साह का माहौल रहा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें