ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश के तल्ख तेवर देख बैकफुट पर आए सहयोगी, NDA में डैमेज कंट्रोल की कवायद; ताबड़तोड़ ट्वीट कर एकजुटता दिखाने की कोशिश

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार की नाराजगी ने एनडीए में हलचल मचा दी है। सहयोगी दल बैकफुट पर आए और एक के बाद एक ट्वीट कर एकजुटता दिखाने की कोशिश की जा रही है हालांकि सीट बंटवारे को लेकर अंदरूनी खींचतान जारी है ।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी सामने आने के बाद बिहार की सियासत में हड़कंप मच गया है। लंबे समय बाद सीएम नीतीश के तल्ख तेवर को देखकर सहयोगी दल बैकफुट पर आ गए हैं। मीडिया में यह सवाल उठने के बाद कि क्या नीतीश कुमार एन वक्त पर पलटी मारेंगे, सहयोगी दल हरकत में आए और डैमेज कंट्रोल शुरू किया गया है।


दरअसल, एनडीए में सीटों का जो फार्मूला सेट किया गया है उससे बीजेपी को छोड़कर सभी दलों में नाराजगी देखी जा रही थी। वह चाहे जीतन राम मांझी हों, चिराग पासवान हों या उपेंद्र कुशवाहा अपनी बात को मनवाने के लिए बीजेपी पर लगातार दबाव बनाते रहे। आखिरकार किसी तरह से सीटों का बंटवारा तो हो गया लेकिन सीटों के चयन को लेकर अब जेडीयू और बीजेपी में घमासान छिड़ता दिख रहा है।


कहा जा रहा है कि जेडीयू की 9 परंपरागत सीटों को उससे छीनकर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को दिए जाने की जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिली वह हैरान रह गए और उन्होंने पार्टी नेताओं को सख्त हिदायत दे दी। मुख्यमंत्री की नाराजगी सामने आने के बाद उनके पलटी मारने के कयास लगाए जाने लगे। मीडिया में खबरें आने के बाद अब टूट के डर से अन्य सहयोगी दल बैकफुट पर आ गए हैं और ट्वीट के जरिए डैमेज कंट्रोल की कोशिश में जुट गए हैं।


चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा, “एनडीए (NDA) दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। बिहार है तैयार। NDA सरकार”।


वहीं उपेन्द्र कुशवाहा ने लिखा, “एनडीए दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। बिहार है तैयार। #NDA सरकार”।


सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर लिखा “एनडीए दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।”


एनडीए में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने एक्स पर लिखा, “एनडीए दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। बिहार है तैयार। NDA सरकार”।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें