ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Bihar Election 2025: एनडीए ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है, लेकिन सुभासपा को एक भी सीट न मिलने से ओम प्रकाश राजभर नाराज़ हैं। उन्होंने बिहार में 153 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, हालांकि गठबंधन में वापसी की गुंजाइश भी छोड़ी है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी। इस बार एनडीए के बीच सीटों का फॉर्मूला इस प्रकार तय हुआ है भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें मिली हैं, जबकि लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं।


हालांकि, एनडीए के इस बंटवारे में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को शामिल नहीं किया गया। इसके बाद यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले चरण में 153 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 13 अक्टूबर को करीब 52 प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया जाएगा।


राजभर ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अभी भी गठबंधन धर्म निभाने को तैयार हैं। उन्होंने बयान दिया कि अगर एनडीए हमें 4-5 सीटें देता है, तो हम साथ चलने को तैयार हैं। लेकिन अब समय बहुत कम है। बता दें कि ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश में एनडीए के घटक दल हैं और पिछले कुछ महीनों से बिहार में भी सीटों की मांग कर रहे थे लेकिन एनडीए की ओर से उन्हें कोई सीट नहीं दी गई, जिससे वे नाराज़ नजर आ रहे हैं।


बिहार विधानसभा चुनाव कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में होंगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, सुभासपा के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से सीमांचल और भोजपुर क्षेत्र में एनडीए को हल्का नुकसान हो सकता है। अब देखना होगा कि राजभर का यह कदम बिहार की सियासत को किस दिशा में मोड़ता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें