ब्रेकिंग
Bihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास

Bihar Election 2025: 20 साल के शासनकाल के बाद भी बिहार पिछड़ा क्यों? VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने पूछे सवाल

Bihar Election 2025: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एनडीए के घोषणा पत्र पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा है कि बिहार में पिछले 20 साल से एनडीए की सरकार है इसके बावजूद राज्य पिछड़ा क्यों है?

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज एनडीए के जारी संयुक्त घोषणा पत्र को लेकर कहा कि इस घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम देना बेमानी के अलावा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में की गई घोषणाएं सिर्फ आई वॉश हैं। 


उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार 20 साल से है, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि इसके बावजूद बिहार पिछड़ा राज्य क्यों है? उन्होंने कहा कि आज भी यहां के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता है। 


वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए को घोषणा पत्र की जगह अपने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा करनी चाहिए। बिहार की जनता को उनके घोषणा पत्र पर अब विश्वास नहीं रह गया है। 


उन्होंने कहा कि जो सरकार 20 सालों में बिहार को विकास के पथ पर नहीं ला सकी, वह अगले पांच साल में क्या कर लेगी? इसलिए बिहार के लोग इस चुनाव में बदलाव का मन बना चुके हैं। 


उन्होंने साफ लहजे में यह भी कहा कि बिहार में महागठबंधन की जो सरकार बनेगी, वह सभी धर्मों, सभी जातियों यानी बिहार के सभी लोगों की सरकार होगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें