ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Election 2025: ‘एनडीए जनता के जनादेश से सरकार नहीं बनाती’, मुकेश सहनी का बड़ा हमला

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में समस्तीपुर की घटना पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने एनडीए पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि वोट की चोरी कर सरकार बनाती है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: समस्तीपुर में वीवीपैट पर्ची फेंके जाने को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि यह चुनाव आयोग को देखना चाहिए। इसको लेकर दिल्ली और बिहार सरकार को भी जवाब देना चाहिए कि क्या हो रहा है? 


उन्होंने कहा कि मंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहुत करीबी हैं। उनके क्षेत्र में ज्यादा पैसे बांटे गए। उन्होंने कहा कि एनडीए जनता के जनादेश से सरकार नहीं बनाती है। वे वोट की चोरी कर सरकार बनाते हैं, यह सब दिख रहा है। पोलिंग के दिन बड़ी संख्या में लोग अपना वोट नहीं दे पाते हैं। 


पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए चोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता को सोचना चाहिए कि लोकतंत्र बचा रहना चाहिए या नहीं? लोकतंत्र पर जनता को भरोसा है और लोकतंत्र में जो गलत कर रहा है, उसके खिलाफ महागठबन्धन को वोट देना चाहिए। उन्होंने चुनाव को लोकतंत्र का पर्व बताते हुए कहा कि लोग इसे उल्लासपूर्वक मनाए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें