ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Election 2025: ‘पहले चरण के चुनाव में 80 से अधिक सीटें जीत रहा महागठबंधन’ मुकेश सहनी का दावा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने दावा किया है कि पहले चरण के मतदान में महागठबंधन 80 से अधिक सीटें जीत रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव की लहर है और पहले चरण के चुनाव में 80 से अधिक सीटें महागठबंधन जीत रहा है।


उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए के अंदर की खबर है कि वे खुद मान रहे हैं कि प्रथम चरण में 35 सीटें जीत रहे हैं, जबकि सामने 100 सीट जीतने की बात बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 


उन्होंने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कट्टा और गोली की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि जब प्रधानमंत्री ऐसी बातें करेंगे तो बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सीनियर सिटीजन हो गए हैं लेकिन हमें इस देश को, प्रदेश को पीछे नहीं आगे लेकर जाना है। हमें कट्टे नहीं पेन की बात करनी है। हमें गोली की बात नहीं करनी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें