ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी बनेंगे सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को बुलाएंगे’, मीसा भारती का बड़ा दावा

Bihar Election 2025: राजद सांसद मीसा भारती ने दावा किया है कि बिहार में दो-तिहाई बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री को भी न्योता दिया जाएगा।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार रविवार को थम गया। 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इससे पहले आरजेडी सांसद मीसा भारती ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार दो-तिहाई बहुमत के साथ हमारी सरकार बनने जा रही है। 


उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के दिन हम सभी घटक दलों के बड़े नेताओं को आमंत्रित करेंगे और प्रधानमंत्री को भी न्योता देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी हमारे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे बिहार आते हैं, तो “कट्टा-छर्रा” की बात करते हैं, लेकिन विकास, रोजगार और शिक्षा पर बात नहीं करते।


उन्होंने यह भी कहा कि पहले चरण में जिस तरह जनता ने हमें समर्थन दिया, उसी तरह दूसरे चरण में भी मिलेगा। मुकेश साहनी और तेजस्वी यादव के बीच मतभेद की खबरों पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। सभी नेता अपना-अपना प्रचार अलग-अलग क्षेत्रों में करते हैं, क्योंकि 122 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करना है। 


उन्होंने अगर सभी बड़े नेता एक साथ चले जाएंगे, तो बाकी क्षेत्रों में प्रचार नहीं हो पाएगा। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या आपने नीतीश कुमार को वहां देखा? ऐसा लग रहा था मानो उनकी जगह किसी और को मुखौटा लगाकर खड़ा कर दिया गया हो, यह सबने देखा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें