ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: आरजेडी उम्मीदवार भाई वीरेंद्र की प्रचार गाड़ी जब्त, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

Bihar Election 2025: पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी प्रत्याशी भाई वीरेंद्र की प्रचार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. आदर्श आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है.

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में मनेर विधानसभा क्षेत्र में आरजेडी उम्मीदवार भाई वीरेंद्र की एक प्रचार गाड़ी को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई एसडीओ दिव्य शक्ति के आदेश पर की गई है। 


जानकारी के अनुसार, राजद के प्रत्याशी भाई वीरेंद्र के प्रचार में लगी गाड़ी पर तय परमिशन से ज्यादा लाउडस्पीकर लगाए गए थे। चुनाव आचार संहिता के तहत इसे नियमों का उल्लंघन माना गया, जिसके बाद प्रशासन ने गाड़ी को जब्त कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया। 


अधिकारियों ने बताया कि प्रचार वाहन पर आवाज की तीव्रता और स्पीकरों की संख्या दोनों ही अनुमति से अधिक थे, इसलिए यह कार्रवाई की गई। एसडीओ दिव्य शक्ति ने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और किसी भी राजनीतिक दल को नियम तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।


बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। मनेर विधानसभा सीट से चार बार के विधायक भाई वीरेंद्र एक बार फिर राजद के टिकट पर मैदान में हैं।


वहीं, एनडीए की ओर से लोजपा (आर) के जीतेंद्र यादव अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि जनसुराज ने इस सीट से संदीप कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। मनेर विधानसभा सीट पर कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और मतदान 6 नवंबर को होना है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें