ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की पहली लिस्ट जारी, सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

Bihar Election 2025
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। एलजेपी (आर) की पहली लिस्ट में कुल 14 उम्मीदवारों ने नाम शामिल हैं। एनडीए में चिराग की पार्टी को कुल 29 सीटें मिली हैं।


बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट साझा करते हुए लोजपा (रामविलास) की तरफ से लिखा गया कि “लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार घोषित बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी "बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट" के सपनों को साकार करने के लिए और बिहार के सर्वांगीण विकास में आप अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। आपके समर्पण, जनता के समर्थन से बिहार विधानसभा चुनाव में डबल इंजन वाली एनडीए सरकार की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत निश्चित है।”


बता दें कि एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर चिराग पासवान की नाराजगी सामने आने के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक कई दौर की बैठकें हुईं थीं। चिराग पासवान अपनी पार्टी के लिए 30 सीटों की मांग पर अड़े हुए थे। भारी दबाव के बाद आखिरकार बीजेपी ने अपने हिस्से की 102 सीटों में से चिराग की लोजपा(रामविलास) को 29 सीटें दी, तब जाकर चिराग पासवान मानें। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें