ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: लालगंज सीट को लेकर महागठबंधन में गतिरोध खत्म, कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया; शिवानी शुक्ला के लिए रास्ता साफ

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: लालगंज सीट पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच का गतिरोध खत्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार ने नामांकन वापस लेकर आरजेडी की शिवानी शुक्ला के लिए रास्ता साफ कर दिया।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार की लालगंज सीट को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है। इस सीट से आरजेडी ने बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया था तो वहीं कांग्रेस ने आदित्य कुमार को इस सीट से मैदान में उतार दिया था। इसको लेकर दोनों दलों के बीच काफी विवाद भी हुआ था लेकिन अब कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को होगा जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी वहीं चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में दोनों ही प्रमुख गठबंधनों में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा रहा और आखिरी वक्त तक महागठबंधन में शामिल दल कई सीटों पर आमने-सामने आ गए।


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर वैशाली जिले की लालगंज सीट पर महागठबंधन में गहराता टकराव खुलकर सामने आ गया था। मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को जब राजद का सिंबल मिला, तो उनकी दावेदारी को लेकर चल रहा गतिरोध खत्म हो गया, लेकिन इसी के साथ महागठबंधन में दोफाड़ की स्थिति बन गई थी।


एक ओर, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य राज ने आज भारी जनसमर्थन के साथ लालगंज सीट पर नामांकन दाखिल किया। तो दूसरी ओर, शिवानी शुक्ला भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर दिया था। कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मौजूद रहे थे और शिवानी शुक्ला को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की थी। 


उन्होंने कहा था कि लालू यादव को इस स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस ने अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग को ध्यान में रखकर टिकट दिया है। इस तरह की परंपरा गलत है और इससे नुकसान महागठबंधन को ही होगा। इस सीट को लेकर आऱजेडी और कांग्रेस के बीच चल रहा विवाद आखिरकार आज खत्म हो गया। लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य कुमार पीछे हट गए हैं और उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें