ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे

Bihar Election 2025: सीटों को लेकर मचे घमासान के बीच JDU के कई उम्मीदवारों ने किया नामांकन, अनंत सिंह समेत इन नेताओं ने दाखिल किया नॉमिनेशन

Bihar Election 2025: एनडीए में सीटों को लेकर मचे घमासान के बीच जेडीयू के कई उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह, महनार से उमेश कुशवाहा, वैशाली से सिद्धार्थ पटेल और सुपौल से मंत्री बिजेंद्र यादव ने नॉमिनेशन किया।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार एनडीए में सीटों को लेकर मचे घमासान के बीच जेडीयू के उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने वालों में सबसे खास चेहरा मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह रहे। इसके अलावा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और सिद्धार्थ पटेल ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।


दरअसल, इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में तारीखों का एलान होने के कई दिनों बाद भी एनडीए और महागठबंधन में सीटों का मसला नहीं सुलझ सका है। सीट बंटवारे का फार्मूला तय होने की बात तो कही जा रही है लेकिन दोनों ही गठबंधनों में अंदरूनी कलह मचा हुआ है। हर दल अधिक सा अधिक मनचाही सीट पाने के लिए सहयोगियों पर दबाव बना रहा है।


सीटों का मसला सेट नहीं होने के कारण कई दलों के धैर्य ने जवाब दे दिया है और अब सीट शेयरिंग से पहले ही उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करने लगे हैं। सीटों को लेकर मचे घमासान के बीच जेडीयू के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। अनंत सिंह पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचे और नॉमिनेशन दाखिल किया है।


सुपौल विधानसभा सीट से मंत्री बिजेंद्र यादव ने नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर उनके साथ प्रस्तावक मौजूद थे। बता दें कि कोसी क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण सुपौल विधानसभा सीट पर बिजेन्द्र प्रसाद यादव पिछले 30 साल से लगातार जीत दर्ज रहे हैं। अपना नामांकन करने के बाद मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि जनता से आशीर्वाद की अपेक्षा है।


उधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने महनार विधानसभा से और विधायक सिद्धार्थ पटेल ने वैशाली विधानसभा से सोमवार को हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया और नारों के जरिए पूरे माहौल को राजनीतिक जोश से भर दिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें