ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जनसुराज पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर बगावत, कार्यकर्ताओं ने की आगजनी और तोड़फोड़; लगाए यह आरोप

Bihar Election 2025: बिहार में जनसुराज पार्टी के टिकट बंटवारे को लेकर बगावत फूट पड़ी है। उजियारपुर में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और आगजनी की। आरोप है कि बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देकर समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। यह हंगामा उस समय हुआ जब प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।


सूत्रों के अनुसार, पार्टी के फैसले से उजियारपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर और मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्रों में असंतोष भड़क उठा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी ने बाहरी और पुराने राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों को टिकट दिया है, जबकि स्थानीय, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया।


कार्यकर्ताओं के गंभीर आरोप

उजियारपुर के संभावित उम्मीदवार राजू सहनी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में 10 संभावित उम्मीदवारों ने पार्टी के नियमों के तहत पूरी निष्ठा से काम किया, लेकिन टिकट दिया गया दुर्गा प्रसाद सिंह को, जो पूर्व विधायक और बीजेपी से जुड़े रहे हैं। राजू सहनी ने कहा कि यह जनसुराज के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। पार्टी भी अब अन्य दलों की तरह राजनीति को व्यापार बना रही है।


इसी तरह, समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की संभावित उम्मीदवार चेतना झांब ने कहा कि वह दो महीनों से जनसंपर्क कर रही थीं, लेकिन टिकट मिला जेडीयू के पूर्व प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार को। वहीं वारिसनगर और मोहिउद्दीननगर में भी बाहरी प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने के आरोप लगाए गए हैं।


पैसे और शर्तों का खेल?

कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जनसुराज पार्टी ने प्रत्याशियों से 21,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क और 50,000 सदस्यों को जोड़ने की शर्त रखी थी। कई लोगों ने ये शर्तें पूरी कीं, लेकिन टिकट उन्हें नहीं मिला। इससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है।


स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी

राजू सहनी ने ऐलान किया है कि अब वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे और जनसुराज के उम्मीदवार को हराकर अपनी ताकत दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी अब भाजपा की बी-टीम की तरह काम कर रही है और जनता को भ्रमित कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें