ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर बोले दिलीप जायसवाल

Bihar Election 2025: दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन और तेजप्रताप-तेजस्वी विवाद पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो परिवार नहीं संभाल सकते, वह बिहार को नहीं चला सकते। वहीं उन्होंने लालू प्रसाद के रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर तीखा हमला बोला।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रितलाल यादव के समर्थन में लालू प्रसाद यादव द्वारा प्रचार और रोड शो करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, लालू जी का अपना इतिहास रहा है और वह खुद ही सजायप्ता रहे हैं। इसलिए उनका यही स्वभाव है।


उन्होंने तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के आपसी विवाद पर भी तीखा प्रहार किया। जायसवाल ने कहा, जो परिवार को संभाल नहीं सकते, वह बिहार को संभालने के बारे में सोच भी नहीं सकते। जिस तरह से आपसी विवाद और बिखराव है, वह समाज को लेकर नहीं चल सकते। 


उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान जो माहौल रहा, वह स्पष्ट रूप से बताता है कि यह कभी भी इकट्ठा होकर आगे नहीं बढ़ सकते। बिहार के मतदाता सब कुछ देख रहे हैं और उन्होंने मन बना लिया है कि फिर से NDA की सरकार बनने जा रही है।


तेजप्रताप यादव के NDA के संपर्क में होने की अटकलों पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि, ऐसा कुछ नहीं है। तेजप्रताप जी से हमारी कोई संपर्क और बातचीत नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत एजेंडा हो सकता है, लेकिन हमें इससे कोई मतलब नहीं है।


केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि, “उस समय वह जो बोल रहे थे, वीडियो क्लिप में कितना दिख रहा है, यह देखने का विषय है। तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता जब तक ऑरिजिनल वीडियो में सच्चाई स्पष्ट नहीं होती।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें