ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री आरजेडी में शामिल, NDA के खिलाफ मैदान में उतरे

Bihar Election 2025: बीजेपी छोड़कर आरजेडी में शामिल हुए पूर्व मंत्री बृज किशोर बिंद अब चैनपुर से एनडीए प्रत्याशी और मंत्री जमा खान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कैमूर जिले की चैनपुर विधानसभा सीट इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबले की गवाह बनने जा रही है। पूर्व खनन मंत्री और बीजेपी नेता बृज किशोर बिंद ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है और अब वह आरजेडी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।


दरअसल, 18 अक्टूबर को आरजेडी में शामिल होने के बाद, बृज किशोर बिंद कैमूर पहुंचे, जहां उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भभुआ के महावीर मंदिर और साईं मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनता से आशीर्वाद मांगा।


चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होना है। इसी बीच बृज किशोर बिंद ने ऐलान किया कि वे एनडीए प्रत्याशी और बिहार सरकार में मंत्री जमा खान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें तेजस्वी यादव पर पूरा भरोसा है और पार्टी ने जो टिकट दिया है, वह जनता के विश्वास की जीत है।


बृज किशोर बिंद ने इसे जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम नई राजनीति की शुरुआत करेंगे। मैं जनता से अपील करता हूं कि लालटेन पर वोट दें, ताकि बिहार में बदलाव की नई रोशनी जले। उन्होंने बताया कि वे 20 अक्टूबर को चैनपुर से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 


पूर्व मंत्री बृज किशोर बिंद ने कहा कि उन्हें जनता के अपार समर्थन की उम्मीद है और वे चैनपुर की जनता के विकास और अधिकार के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार बिहार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और जनता के हक की राजनीति को नई दिशा देंगे।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें