ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

BJP की पहली लिस्ट जारी: सात बार के विधायक रहे नंदकिशोर यादव का टिकट कटा, बेटिकट होने के बाद स्पीकर का पहला रिएक्शन

Bihar Election 2025: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली सूची जारी कर दी है। कुल 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पटना साहिब से नंद किशोर यादव का टिकट काटा गया, रत्नेश कुशवाहा को मिला मौका।

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सीट बंटवारे के बाद बीजेपी को एनडीए गठबंधन में 101 सीटें मिली हैं, शेष सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अगली सूची में की जाएगी।


इस बार कई बड़े नामों के टिकट काटे गए हैं। पटना साहिब से सात बार के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट कट गया है और उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, रीगा से मंत्री मोतीलाल प्रसाद और औराई से रामसूरत राय का भी टिकट नहीं दिया गया।


बीजेपी ने इस बार स्वास्थ्य मंत्री और एमएलसी मंगल पांडेय को सीवान से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जेडीयू के पूर्व सांसद सुनील पिंटू की भाजपा में वापसी हुई है और उन्हें सीतामढ़ी से टिकट मिला है। इसके अलावा, खजौली से अरुण प्रसाद को मैदान में उतारा गया है, जबकि इस सीट को लेकर पहले चर्चा थी कि यह उपेन्द्र कुशवाहा के खाते में जा सकती है।


टिकट कटने पर नंद किशोर यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मुझे कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है। पटना साहिब की जनता ने मुझे सात बार विजयी बनाया, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। जो स्नेह और प्यार मुझे मिला, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।”

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें