ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Election 2025: बीजेपी की पहली लिस्ट में महिलाओं की कितनी भागीदारी? जानिए.. किन महिला उम्मीदवारों को मिला मौका

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी की, 71 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित, 9 महिलाओं को मिला टिकट, रेणु देवी समेत कई प्रमुख चेहरे शामिल।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने पुराने और नए चेहरों के संतुलन के साथ प्रत्याशियों का चयन किया है।


भाजपा ने इस बार महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए 9 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को एक बार फिर बेतिया से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा गायत्री देवी (परिहार), देवंती यादव (नरपतगंज), स्वीटी सिंह (किशनगंज), निशा सिंह (प्राणपुर), कविता देवी (कोढ़ा), रमा निषाद (औराई), अरुणा देवी (वारसलीगंज) और श्रेयसी सिंह (जमुई) को टिकट दिया गया है।


पार्टी ने महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देकर यह संकेत देने की कोशिश की है कि वह बिहार की राजनीति में महिला सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि महिला उम्मीदवारों की भागीदारी से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ और मजबूत होगी।


रेणु देवी और श्रेयसी सिंह जैसी जानी-मानी हस्तियों के साथ-साथ नए चेहरों को टिकट देने से भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह आगामी चुनाव में परंपरा और नवाचार दोनों को साथ लेकर चलना चाहती है। पहली सूची के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। 


माना जा रहा है कि भाजपा की अगली सूची में सहयोगी दलों से समन्वय के आधार पर शेष उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि बिहार में पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को कराए जाएंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें