ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: 6 नवंबर को महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार भेजने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत

Bihar Election 2025: 6 नवंबर को वोटिंग वाले दिन महिलाओं के खातों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के पैसे भेजने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताऊ है और इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार समाप्त हो गया है। इसी बीच मंगलवार को पटना में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया।


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत वोटिंग वाले दिन यानी 6 नवंबर को महिलाओं के खातों में पैसे भेजने का निर्णय आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए, पहले ऐसे मामलों पर रोक लगाई जाती थी।


बता दें कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये देने के लिए कोई समारोह आयोजित नहीं किया जा रहा है। हालांकि, पहले से चल रही इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ 51 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजी जा चुकी है। विपक्ष का आरोप है कि यह भुगतान वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश है।


गहलोत ने जनता से महागठबंधन को मौका देने की अपील करते हुए कहा कि 20 साल से आपने नीतीश कुमार को देख लिया, अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाइए। एक नौजवान आएगा तो बिहार के भविष्य की चिंता करेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का प्रचार सकारात्मक रहा, जबकि एनडीए केवल नकारात्मक राजनीति कर रही है।


पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा और जदयू का रिश्ता चुनाव के बाद ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही प्रवृत्ति की सरकार है, नीतीश बाबू लाचार हैं। चुनाव बाद दोनों दलों का साथ खत्म हो जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें