ब्रेकिंग
देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Bihar TRE4-TRE5: बिहार में TRE4 और TRE5 को लेकर नया अपड़ेट, शिक्षक बहाली पर क्या बोले शिक्षा मंत्री?

Bihar TRE4-TRE5: बिहार के शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि TRE 5 की शिक्षक बहाली परीक्षा विधानसभा चुनाव के बाद ली जाएगी, जबकि TRE 4 की परीक्षा चुनाव से पहले होगी। STET अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार जारी है।

Bihar TRE4-TRE5
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar TRE4-TRE5: बिहार के शिक्षा मंत्री ने आगामी शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि TRE 5 की परीक्षा बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित की जाएगी, जबकि TRE 4 की परीक्षा चुनाव से पहले ही ली जाएगी।


शिक्षा मंत्री ने STET अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत अभ्यर्थियों से बातचीत हो चुकी है और उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है। सरकार जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय लेगी।


राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह उनका अधिकार है, लेकिन इसका हम पर कोई असर नहीं होगा। हमारी सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बड़ी संख्या में नौकरियां दी हैं, महिलाओं के लिए काम किया है और आरक्षण भी सुनिश्चित किया है।


वहीं, नवादा में प्रधानमंत्री के पोस्टर फाड़ने की घटना पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो निश्चित तौर पर कानून अपना काम करेगा। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें