ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंकबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Bihar Diwas 2025: पहली बार हरियाणा में भी दिखेगा बिहार दिवस का जलवा, चुनावी रणनीति की चर्चा

Bihar Diwas 2025: हर साल बिहार और देश के अलग अलग कोने में 22 मार्च को बिहार दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।इस बार हरियाणा में भी हो जाएगा। हरियाणा सरकार ने 23 मार्च को बिहार दिवस मनाने की घोषणा की है, जिसके तहत सात जिलों में विशेष कार्यक्रम होंगे।

बिहार दिवस, Bihar Diwas, 2025, हरियाणा, Haryana, बिहार दिवस 2025, Bihar Diwas 2025, पटना, Patna, सांस्कृतिक कार्यक्रम, cultural events, बिहार विधानसभा चुनाव, Bihar Assembly Elections, हरियाणा सरकार, H
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Diwas 2025: हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी पूरे बिहार में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है , खासतौर पर राजधानी पटना में 22 से 24 मार्च तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस बार बिहार दिवस का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि पहली बार हरियाणा में भी इसका जश्न मनाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने 23 मार्च को बिहार दिवस मनाने की घोषणा की है, जिसके तहत सात जिलों में विशेष कार्यक्रम होंगे।


हरियाणा में बिहार दिवस मनाने का निर्णय

हरियाणा में बिहार दिवस मनाने के फैसले को चुनावी रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। हरियाणा में बड़ी संख्या में बिहार के लोग काम करते हैं, जिनमें श्रमिक और मजदूर वर्ग प्रमुख हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नजर इस वर्ग पर है, और इसी के तहत मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने बिहार दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस आयोजन की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है, और हर जिले में विशेष कमेटियां बनाई गई हैं।

किन जिलों में होंगे कार्यक्रम?

हरियाणा में बिहार दिवस यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत जैसे प्रमुख जिलों में मनाया जाएगा। इस पहल को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि इससे बीजेपी को बिहार से जुड़े मतदाताओं को साधने में मदद मिल सकती है।

बिहार दिवस 2025 की थीम

इस वर्ष बिहार दिवस की थीम ‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’ रखी गई है, जो राज्य की प्रगति और विकास को दर्शाती है। राजधानी पटना सहित विभिन्न जिलों में इस मौके पर कई भव्य कार्यक्रम होंगे, जिनमें देशभर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें