ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Bihar Politics: ‘कानून से खिलवाड़ करने वालों को ऊपर भेजेगी बिहार सरकार’, सीवान में लूट की वारदात पर बोले मंत्री दिलीप जायसवाल

Bihar Politics: बिहार के उद्योग मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सिवान में लूट की घटना पर कड़ी चेतावनी दी और कांग्रेस की आंतरिक झड़पों पर तीखी टिप्पणी की है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार सरकार के उद्योग मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीवान में हुई लूट की घटना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता घबराए नहीं, लेकिन अगर कानून के साथ खिलवाड़ किया गया तो अपराधियों को कठोर कार्रवाई के तहत ऊपर भेजा जाएगा।


दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस की हालिया बैठक में हुई झड़पों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह घटना निश्चित रूप से होना ही था। राहुल गांधी द्वारा बिहार में वोट चोरी का आरोप लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई, लेकिन बिहार की जनता ने इसका जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर जो भी झड़पें हुईं, लोग वही बयान कर रहे हैं।


तेजस्वी यादव के मीडिया से बातचीत न करने पर उन्होंने कहा कि यह समझा जा सकता है। पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ा है और अभी सरकार नहीं बनी है। इसके अलावा, कुछ पारिवारिक कारण या दिल्ली दौरे की वजह से भी मीडिया से बात न करना हो सकता है। सरकार न बनने के कारण उनकी भूमिका विपक्षी के रूप में होगी।


वहीं, कांग्रेस में टिकट बेचने और आंतरिक विवादों को लेकर उन्होंने कहा कि लगातार कार्यकर्ता और नेता इसकी शिकायत कर रहे हैं। अब कांग्रेस के नेताओं के पास बचा क्या है, वह भाजपा नेताओं का पैर तोड़ने तक की बातें कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे आगे भी कुछ हो सकता है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें