ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Deputy CM Vijay Sinha: ‘खनन की तरह भू-माफिया को भी ठंडा करेंगे’, पटना में बैठक के दौरान गरजे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, CO-SHO को चेताया

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पटना में अंचल अधिकारियों की बैठक में भू-माफिया और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई का चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी विभाग को कलंकित करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और माफिया पर नकेल कसी जाएगी।

Deputy CM Vijay Sinha
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Deputy CM Vijay Sinha: बिहार सरकार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में अंचल अधिकारियों, डीसीएलआर और एडीएम (रेवेन्यू) की समीक्षा बैठक की। इस दौरान लापरवाह और नन-परफॉरमर सीओ पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए। पालीगंज के सीओ की अनुपस्थिति पर मंत्री ने शो-कॉज का आदेश दिया।


मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विभाग के अंदर क्या कमी है, कैसे सुधार करें? इसको लेकर हमारे प्रधान सचिव और सारे पदाधिकारी सीओ और अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे। जो फर्जीवाड़ा कर रहे हैं और जमीन का गलत दस्तावेज लगा रहे हैं उनके ऊपर विधिवत कानूनी कार्रवाई होगी। सीओ और थाना प्रभारी हर सप्ताह विधिवत बैठक कर रहे हैं लेकिन एक्शन क्यों नहीं हो रहा है इसकी भी मॉनेटरिंग की जा रही है।


उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों को समय सीमा दे दिया है। जो बेहतर काम करेंगे उन्हें पुरस्कृत भी करेंगे लेकिन जो सीओ और अन्य अधिकारी विभाग को कलंकित करेंगे उनके ऊपर सख्त कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने कहा कि माफिया कोई नहीं है, हम कमजोर पड़ेंगे तो माफिया पैदा होगा। सरकार और प्रशासन से बड़ी शक्ति किसी के पास नहीं है।


विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार की सख्ति और प्रशासन की चुस्ती से माफिया पर नकेल कसेंगे। जिस तरह से खनन विभाग में माफिया को ठंडा दिए, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में इसका असर मकर संक्रांति के पहले दिखने लगेगी। हमने सुधार का मौका दिया है और चेतावनी दे दी है उसके बाद भी जो लोग नहीं सुधरेंगे उनके चेहरे से नकाब हटाने का काम करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें