ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Politics: अंतिम समय में कैंसिल हो गया सम्राट चौधरी का गोपालगंज दौरा, सामने आई यह बड़ी वजह

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गोपालगंज दौरा अपिरहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। उनका कार्यक्रम मां थावे भवानी मंदिर दर्शन और ABVP अधिवेशन में शामिल होने का था।

Bihar Politics
डिप्टी सीएम का दौरा रद्द
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज प्रस्तावित गोपालगंज दौरा अपिरहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अधिवेशन में शामिल होना था, लेकिन अंतिम समय में उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।


तय कार्यक्रम के अनुसार, डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से पटना से गोपालगंज आने वाले थे। उनका पहला कार्यक्रम मां थावे भवानी मंदिर में दर्शन-पूजन था, इसके बाद वे ABVP के अधिवेशन में भाग लेने वाले थे। गोपालगंज जिला मुख्यालय और थावे क्षेत्र में व्यापक कार्यक्रम निर्धारित था, जिसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित की गई थी।


कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिलने के बाद, गोपालगंज के सदर एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि तैनात पुलिस बल और मजिस्ट्रेट को धीरे-धीरे वापस भेजा जा रहा है और मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन सामान्य रूप से जारी हैं। साथ ही, ABVP के अधिवेशन में पहुंचे कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम स्थगन की जानकारी दे दी गई है।


अभी तक नई तिथि का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। प्रशासन ने बताया कि जैसे ही नई तिथि तय होगी, मीडिया और जनता को सूचित किया जाएगा। फिलहाल, अपिरहार्य कारणों के चलते डिप्टी सीएम का दौरा स्थगित कर दिया गया है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें