ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: दिल्ली में आज बिहार कांग्रेस की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर 40 जिलाध्यक्षों के साथ होगा मंथन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव हो गई है और चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. कांग्रेस आलाकमान ने आज दिल्ली में बिहार कांग्रेस की अहम बैठक बुलाई है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली में आज बिहार कांग्रेस की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। बैठक में शामिल होने के लिए पटना से बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू सभी जिलाध्यक्षों के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं।


दरअसल, बिहार चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने सभी जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ आज दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तय करेंगे। बैठक के लिए सभी जिलाअध्यक्ष को दिल्ली बुलाया गया है। संगठन में बदलाव के बाद अब जिला अध्यक्षों को बड़ी जिम्मेवारी देने की बात कही जा रही है।


इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, बिहार कांग्रेस प्रभारी और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाध्यक्षों की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में शामिल होने के लिए बिहार कांग्रेस के सभी बड़े नेता के साथ साथ सभी जिलाध्यक्ष दिल्ली कूच कर गए हैं।


दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि हम लोग जा रहे हैं। कुछ नए जिला अध्यक्ष और कुछ पुराने जिला अध्यक्षों के साथ राहुल गांधी संवाद करेंगे। उनका क्या निर्देश होगा यह बैठक में पता चलेगा। संगठन को कैसे धारदार बनाना है। दिल्ली से हम लोग संदेश लेकर आएंगे और बिहार में पूरी ताकत से काम करेंगे।


वहीं राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय कार्यक्रम में ओबीसी के जितने बिहार के लीडर हैं, एनजीओ हैं, उनसे संवाद करेंगे और उनकी बातों को जानने का प्रयास करेंगे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें