ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Bihar Crime News: मोतिहारी में मामूली विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, आरोपी फरार

Bihar Crime News: मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर में नशे में धुत पड़ोसी ने 24 वर्षीय संटु कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी नीतीश कुमार फरार, पुलिस ने शुरू की छापेमारी।

Bihar Crime News
संटु कुमार
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर, वार्ड नंबर 44 में एक मामूली विवाद में 24 वर्षीय युवक संटु कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उसी वार्ड के नीतीश कुमार पर है, जो वारदात के बाद से फरार है।


जानकारी के अनुसार संटु कुमार मनोज पासवान का बेटा था। मनोज पासवान मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं, जबकि संटु दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह तीन दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर लौटा था। शनिवार रात नीतीश कुमार नशे में धुत होकर संटु के घर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीतीश ने नशे में संटु के साथ अभद्र व्यवहार किया और जबरदस्ती उनके घर में घुसने की कोशिश की।


इस दौरान नीतीश ने संटु की मां पूनम देवी के बाल पकड़कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। संटु ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों में धक्का-मुक्की हुई। गुस्से में आकर नीतीश ने संटु की गर्दन दबा दी, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


संटु की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। संटु परिवार का इकलौता सहारा था और पढ़ाई छोड़कर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दिल्ली में काम करता था। पिता मनोज पासवान को घटना की सूचना मिलते ही वे गांव लौट रहे हैं।


इस घटना की जानकारी मिलते ही छतौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी नीतीश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और उसके संभावित ठिकानों की तलाशी ले रही है। गांव में मातम का माहौल है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें