ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Smriddhi Yatra: समृद्धि यात्रा के दौरान समस्तीपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, जिले को मिली 827 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Smriddhi Yatra: मुख्यमंत्री ने जिले को बड़ी विकास सौगात देते हुए 470.24 करोड़ रुपये की 71 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 273.22 करोड़ की 74 योजनाओं का उद्घाटन और 83.89 करोड़ की 43 योजनाओं का कार्यारंभ किया गया।

Smriddhi Yatra
समस्तीपुर को सौगात
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Smriddhi Yatra: समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को 827 करोड़ की योजनाओं का सौगात दिया है। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार, सांसद शाम्भवी चौधरी समेत एनडीए के कई विधायक और नेता मौजूद रहे।


जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 71 योजनाओं का सीएम ने शिलान्यास किया। इसकी कुल लागत 470.24 करोड़ रुपये है। वहीं विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 74 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिसकी कुल लागत 273.22 करोड़ रुपये है। 


इसके अलावे विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 43 योजनाओं का कार्यरंभ किया गया, जिसकी कुल लागत 83.89 करोड़ रुपये का तोहफा दिया।इसमे सबसे अधिक 40 योजनाओं का शिलान्यास भवन निर्माण सह ग्रामीण पंचायती राज विभाग का है, जिसपर 103 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 


वहीं सबसे अधिक उद्घाटन भी इसी विभाग का हुआ है। बताया गया है कि 30 योजनाओं के उद्घाटन पर 75 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। भवन निर्माण सह ग्रामीण विकास विभाग के 13 योजनाओं के शिलान्यास पर 258 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीएम के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के 43 कार्य का कार्यरंभ किया गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें