ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट की बैठक शुरू, थोड़ी देर में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे सीएम नीतीश कुमार

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट बैठक के बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। विधानसभा भंग करने से पहले यह अहम बैठक सीएम सचिवालय में जारी है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 17वीं विधानसभा को भंग करने से पहले सीएम नीतीश कुमार आज केबिनेट की बैठक कर रहे हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचेंगे और अपना इस्तीफा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सीएम सचिवालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मौजूदा कार्यकाल के अंतिम कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं। बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावे नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद हैं। कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल भंग करने पर मुहर लगेगी। 


कैबिनेट की मीटिंग के तुरंत बाद नीतीश कुमार राजभवन जाएंगे। राजभवन जाकर सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेगे। इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।


बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक के बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा।


इसके बाद नीतीश कुमार सरकारी गठन का दावा पेश करेंगे। राज्यपाल की तरफ से उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव देंगे। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता शामिल होंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें