ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार ने फिर से बुला ली कैबिनेट की बैठक, लेने जा रहे अब कौन सा अहम फैसला?

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 दिसंबर को बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में नौकरी, रोजगार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है।

Bihar Cabinet Meeting
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है। कैबिनेट की इस बैठक में सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े अनेक प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है। इस बैठक में सरकार नौकरी और रोजगार से जुड़े कई अहम फैसले ले सकती है।


दरअसल, सरकार ने 16 दिसंबर यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में सुबह साढ़े 11 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभों के सभी मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे। नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की यह तीसरी बैठक होगी, जिसमें सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है।


इससे पहले बीते 9 दिसंबर को सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 19 एजेंडों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई थी। सरकार ने पहले से कार्यरत 45 विभागों के अलावा तीन नए विभागों के गठन को स्वीकृति दे दी थी। 


सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बेहतर शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा विभाग औऱ विमानन की संभावनाओं को और विस्तृत करने तथा वायु यातायात को सुगम करने के उद्देश्य से सिविल विमानन विभाग के गठन को मंजूरी दी थी।


इसके अलावे बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया था। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 5% की वृद्धि को मंजूरी दी थी। 1 जुलाई 2025 से प्रभावी रूप से, षष्ठम केंद्रीय वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले राज्य के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का DA 252% से बढ़ाकर 257% कर दिया गया था। इसके साथ ही कई और बड़े फैसले सरकार ने लिए थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें