ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कुल 36 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट बैठक में 36 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कृषि, शिक्षा, मानदेय वृद्धि, नई नियुक्तियां और नियमावली से जुड़े अहम फैसले लिए गए।

Bihar Cabinet Meeting
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 36 प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगी है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है। एक बार फिर से मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 36 प्रस्तावों पर सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी है। 


औरंगाबाद में अनुसूचित जाति जनजाति भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय बनेगा। कृषि विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालय 712 पदों की स्वीकृति दी गई है जबकि संख्या की संगणक के 534 पर कृषि संख्या की अनुदेशक की 178 पदों की मंजूरी दी गई है। कृषि विभाग के अंतर्गत कृषि अधीनस्थ सेवा कोटी पांच पौधा संरक्षण नियमावली 2025 को मंजूरी दी गई है।


शारीरिक शिक्षकों का मानदेय 8000 से बढ़कर 16000 करने के प्रस्ताव को नीति सरकार ने मुहर लगा दिया है। रसोईया और रात्रि प्रहरी का मानदेय बढ़ा दिया गया है, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी कर लिया है। वहीं बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति स्थानांतरण सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है।


राज्य के सरकारी गैर सरकारी सहायता अनुदानित अल्पसंख्यक सहित मत उच्च विद्यालय में अब उपस्थिति के आधार पर वित्तीय लाभ मिलेगा। मुंगेर विश्वविद्यालय में 151 शिक्षक अकादमियों के पदों का सृजन की मंजूरी दी गई है। बिहार शहरी आयोजन स्कीम नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी गई। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय कुमार की सेवा से बर्खास्त की दंड को बरकरा रखा गया है। इसके अलावा सरकार ने अन्य अहम प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दे दी है।








इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें