ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार ने पूरा किया वादा, ऑपरेशन सिंदूर में शहीद मो. इम्तियाज के बेटे को मिलेगी नौकरी; कैबिनेट की बैठक में फैसला

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए बिहार के लाल मोहम्मद इम्तियाज के परिवार को राहत देते हुए बिहार कैबिनेट ने उनके बेटे मोहम्मद इम्दाद रज़ा को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने की मंजूरी दे दी।

Bihar Cabinet Meeting
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Cabinet Meeting: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए बिहार के लाल शहीद मोहम्मद इम्तियाज के आश्रितों को बिहार सरकार सरकारी नौकरी देने जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सरकार ने उस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है, जिसमें शहीद के आश्रितों को नौकरी देने की बात कही गई है।


दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इस दौरान भारत ने कम से कम 6 पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट मार गिराए थे। इस दौरान सीमा पर कई भारतीय जवान भी शहीद हुए थे, जिसमें बिहार के लाल मोहम्मद इम्तियाज भी शामिल थे।


शहीद मोहम्मद इम्तियाज सारण जिला के गरखा प्रखंड के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे और बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। बिहार के लाल के शहीद होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके गांव पहुंचे थे और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। तब मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजन को 50 लाख रूपये सम्मान राशि का चेक सौंपा था।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि की राज्य सरकार की तरफ से शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी दी जायेगी। सरकार ने शहीद के बेटे को नौकरी देने के अपने उस वादे को पूरा कर दिखाया है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में शहीद इम्तियाज के बेटे मोहम्मद इम्दाद रजा को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें