ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Budget Session 2025: ‘2005 से पहले न चांद था-न सूरज, संसार की उत्पत्ति ही इसके बाद हुई’ सीएम नीतीश पर तेजस्वी का तीखा तंज

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है। मुख्यमंत्री के बार बार यह कहने पर कि 2005 से बपले बिहार में कुछ न

Bihar Budget Session 2025
नीतीश पर तेजस्वी का तंज
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है। मुख्यमंत्री के बार बार यह कहने पर कि 2005 से बपले बिहार में कुछ नहीं था और जब उनकी सरकार आई तभी बिहार में विकास हुए। मुख्यमंत्री के इस दावे पर तेजस्वी ने खूब तंज किया।


दरअसल, बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन के भीतर राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने विचार रखे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारपर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि  2005 से पहले बिहार में कुछ कहां था? न चांद था, न तारे थे और ना सूरज था,संसार की उत्पत्ति को 2005 के बाद हुई है।


मौजूदा सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। यह बात सच्चाई है और किसी से छीपी नहीं है। हमको लगता है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सदन में न तो मुख्यमंत्री हैं और ना ही दोनों उपमुख्यमंत्री ही मौजूद हैं। तेजस्वी ने कहा कि सच सुनने का कलेजा होना चाहिए। उम्मीद है कि लोग अपना कलेजा दिखाएंगे और सदन में उपस्थित रहेंगे। वो लोग भी अच्छी तरह से जानते हैं कि इन लोगों का भंडाफोड़ होना है।


इस दौरान तेजस्वी ने राज्यपाल के अभिभाषण को घिसा पीटा बताया और कहा कि कि सरकारें बदल जाती हैं और राज्यपाल बदल जाते हैं लेकिन अभिभाषण हर साल वहीं रटा-रटाया वाला होता है। तेजस्वी ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण बड़ा कन्फ्यूज करने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि 2015 से 2025 यानी 15 साल में अगर देखा जाए तो बिहार को पांच-पांच राज्यपाल मिले हैं। 2020 से 2025 के बीच मे तीन बार सरकार बदली। दो साल भी किसी सरकार का कार्यकाल नहीं हो पाता है।राज्यपाल कब का अभिभाषण पढ़ रहे थे, लोग पूरी तरह से कंफ्यूजड हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें