ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Budget Session 2025: ‘सच सुनने का कलेजा होना चाहिए’ सदन में मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम पर क्यों बरसे तेजस्वी?

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन के भीतर राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने विचार रखे हैं। सदन में

Bihar Budget Session 2025
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन के भीतर राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने विचार रखे हैं। सदन में इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम के गायब रहने पर तेजस्वी ने कहा कि सच सुनने का कलेजा होना चाहिए।


तेजस्वी ने सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के गायब रहने पर कहा कि हमको लगा कि सदन में मुख्यमंत्री समेत सभी बीजेपी और जेडीयू के सभी सदस्य मौजूद होंगे लेकिन सदन में कोई मौजूद नहीं है। अगर अब भी आ जाएं तो अच्छा होगा, क्योंकि 2005 से पहले बिहार में कुछ कहां था? संसार की उत्पत्ति को 2005 के बाद हुई है। 


इससे पहले का इतिहास हम जरा उन लोगों को फिर से रिमाइंड कर दें। बहुत जरूरी था कि यहां सभी सदस्य रहते। भाजपा के सदस्य के साथ साथ दोनों उपमुख्यमंत्री भी नहीं दिख रहे हैं। बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम को नहीं लगता है कि यह बजट सत्र महत्वपूर्ण है। या तो उनको लगता होगा कि आज उनकी बड़ी खिंचाई होने वाली है। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर होता है। 


बजट सत्र को बहुत मजबूत सत्र होता है लेकिन मौजूदा सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। यह बात सच्चाई है और किसी से छीपी नहीं है। हमको लगता है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सदन में न तो मुख्यमंत्री हैं और ना ही दोनों उपमुख्यमंत्री ही मौजूद हैं। तेजस्वी ने कहा कि सच सुनने का कलेजा होना चाहिए। उम्मीद है कि लोग अपना कलेजा दिखाएंगे और सदन में उपस्थित रहेंगे। वो लोग भी अच्छी तरह से जानते हैं कि इन लोगों का भंडाफोड़ होना है। बता दें कि तेजस्वी के इस हमले के बाद मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम सदन में पहुंचे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें