ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Budget Session 2026: ‘अरे तुम्हारा बाप मेरे समय का न है, तुमको हम मानबे न करते हैं..’, सदन में सीएम नीतीश की बात सुनकर हंसने लगे तेजस्वी

बिहार विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजाकिया अंदाज में तेजस्वी यादव को बच्चा कहते हुए कहा, “तुम्हारा बाप मेरे समय का न है, तुमको हम मानबे न करते हैं”, जिससे सदन में हंसी का माहौल बन गया।

Bihar Budget Session 2026
मजाकिया अंदाज में दिखे मुख्यमंत्री
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मजाकिया अंदाज में दिखे। सीएम के भाषण के दौरान जब तेजस्वी यादव ने विरोध किया तो मुख्यमंत्री ने उन्हें बच्चा बताया और कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद उनकी समय के हैं और उनकी शादी 


भाषण पढ़ने के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में एक नए एजुकेशन सिटी का निर्माण कराया गया है। इसपर तेजस्वी ने टोका और पूछा कि कहां एजुकेशन सिटी का निर्माण हुआ है। तब सीएम के पास बैठे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि बनाया नहीं गया है बल्कि आने वाले समय में बनाया जाएगा।


इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि "अरे पहले सुनों ना.. अरे तुम बच्चा है.. अरे तुम्हारा बाप मेरे समय का न है.. बैठो-बैठो.. अरे उसका शदिया भी बाद में हुआ था.. तुमको तो हम करबे न किए हैं.. तुमको हम मानबे न करते हैं.. चलो बैठो ... हल्ला मत करो.."


सीएम नीतीश कुमार के यह कहने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हंसते हुए अपनी जगह पर बैठ गए। तेजस्वी के बैठने के बाद पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने जोरदार ठहाके लगाए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें