ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Budget Session 2025: ‘सुनील नाम का व्यक्ति बहुत अच्छा होता है’ राबड़ी देवी के भाई ने सदन में क्यों कही ऐसी बात? देखते रह गए सीएम नीतीश

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद में आज एक अजब मामला सामने आया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी बीजेपी के सदस्य दिलीप जायसवाल ने उठकर

Bihar Budget Session 2025
© bihar vidhan parishad tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद में आज एक अजब मामला सामने आया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी बीजेपी के सदस्य दिलीप जायसवाल ने उठकर शिक्षा मंत्री के कार्यों की सराहना की। इसपर आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि सुनील नाम का व्यक्ति अच्छा होता ही है, जिसके बाद सभी सदस्य हंसने लगे।


दरअसल, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज छठा दिन है। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने रणनीति बनाई है। आज विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही एकसाथ हो रही है। विधान परिषद में शिक्षा मंत्री सुनील सिंह शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान वे हर सवाल का बहुत ही सरल तरीके से जवाब दे रहे थे।


तभी बीजेपी के सदस्य दिलीप जायसवाल उठे और सुनील सिंह की बड़ाई करने लगे। दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस सदन में पिछले 18-20 साल से हम मौजूद हैं। इस दौरान बहुत से शिक्षा मंत्री हुए। अशोक चौधरी भी शिक्षा मंत्री रह चुके हैं लेकिन जो सुनील कुमार शिक्षा मंत्री हैं, जिस तरह से वह साकारात्मक जवाब देते हैं और सदस्यों को शिक्षा विभाग में आमंत्रित करते हैं। 


उन्होंने कहा कि इस सदन मे किसी भी दल के शिक्षा मंत्री रहे हों इतना खुले दिल से सदन के सदस्यों को आमंत्रित करने का काम नहीं करते थे। इसी सदन में ऐसे शिक्षा मंत्री भी हुए जो अपनी बात पर अड़ गए तो हिलते नहीं थे। इसपर आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह ने खड़े होकर कहा कि सुनील नाम के व्यक्ति अच्छे होते ही है। इस दौरान उन्होंने सुनील नाम के लोगों को जिक्र सदन में किया और कहा कि सुनील नाम का सबलोग अच्छा होता है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुनील सिंह की तरफ देखते रहे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें