ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

Bihar Budget Session 2025: किसानों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, खड़े होकर मंत्री से मांगने लगे जवाब

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में किसानों के मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा हुआ है। एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री प्रेम कुमार केद्र सरकार का गुणगान करने लगे जिसका विपक्

Bihar Budget Session 2025
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में किसानों के मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा हुआ है। एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री प्रेम कुमार केद्र सरकार का गुणगान करने लगे जिसका विपक्षी सदस्यों ने विरोध जताया और सीधे-सीधे सवाल का जवाब देने की मांग करने लगे। जिसके बाद जोरदार हंगामा हुआ।


दरअसल, विपक्षी सदस्य वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने पूरक पूछा कि बिहार में 70 प्रतिशत से ज्यादा खेती बंटाईदार किसान संभालते हैं और बंटाईदार किसानों को जो केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलता है। क्या सरकार बंटाईदार किसानों को लाभ देने के लिए बिहार से प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजेगी।


इसपर सरकार की तरफ से विभागीय मंत्री प्रेम कुमार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रस्ताव पर विचार करेगी और केंद्र सरकार को इससे अवगत कराएगी। सरकार केंद्र से आग्रह करेगी कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बिहार के ऐसे किसानों को भी लाभ मिले।


इसके बाद विपक्षी सदस्य वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने दूसरा पूरक पूछा कि अबतक कितने बंटाईदार किसानों को डीबीटी के जरिए कृषि यंत्र और खाद बीज के लिए सुविधा दी गई है। इसके बाद मंत्री प्रेम कुमार ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनानी शुरू कर दी। विपक्ष ने कहा कि सरकार गलत जवाब देकर अपना प्रचार करने में जुटी है। जिसके जवाब में मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार है केंद्र में हमारी सरकार है हम प्रचार करेंगे। जिसके बाद सदन में खूब हंगामा हुआ।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें