ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Budget Session 2025: ‘नीतीश कुमार की हालत बेहद नाजुक, चिंता करने की जरुरत’ विधान परिषद में भिड़ंत के बाद भड़के तेजस्वी

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के बीच तीखी भिड़ंत हुई है। इस भिड़ंत के बाद तेजस्वी यादव

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के बीच तीखी भिड़ंत हुई है। इस भिड़ंत के बाद तेजस्वी यादव हमलावर हो गए हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भगवान से की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की हालत बेहद नाजुक है।


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार तो महिलाओं पर ही गरमा सकते हैं। राबड़ी देवी राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री हैं। हम तो कहेंगे कि भगवान जल्द से जल्द उनको स्वस्थ करें। अब हालत गंभीर हो गया है, बिहार के लोगों को इसकी चिंता करनी चाहिए। हर कोई यही सोच रहा है कि इस अवस्था में सरकार कैसे चल रही है। यह राज्य के 14 करोड़ जनता के भविष्य का सवाल है। ऐसे आगमी के हाथ में कमान है जो खुद अचेत अवस्था में है।


तेजस्वी ने कहा कि अब बिहार के लोगों को सोंचना होगा और लोग सोंच भी रहे हैं। इस तरह का बयान कि हमने इसके हसबैंड को बनाया। लालू प्रसाद ने तो कितने प्रधानमंत्री को बनाया, आपसे पहले तो वह कई बार एमपी एमएलए बन चुके हैं। नीतीश कुमार को तो तेजस्वी यादव ने दो बार मुख्यमंत्री बनाया। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार में कहीं कोई तुलना है। नीतीश कुमार के पास न तो कोई नीति है और ना ही कोई सिद्धांत है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं लेकिन लालू प्रसाद ने कुर्सी के लिए अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, सत्ता रहे या जाए। नीतीश कुमार कब पलट जाएं और कब इधर से उधर और उधर से इधर हो जाएं, इसकी कोई गारंटी नहीं ले सकता है। इसलिए नीतीश कुमार की स्थिति नाजुक है, अब उनसे बिहार संभल नहीं रहा है उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें