ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Budget Session 2025: ‘मेयर क्यों आग लगाना चाहती है? मर्द .. औलाद हैं तो आज बोलें’ तेजस्वी को बचौल की बड़ी चुनौती

Bihar Budget Session 2025: होली और जुमे की नमाज एक दिन पड़ने के बाद इसको लेकर देशभर में विवाद गहराता जा रहा है। बिहार में बीजेपी विधायक बचौल के बयान के बाद अब दरभंगा की मेयर ने होल

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2025: होली और जुमे की नमाज एक दिन पड़ने के बाद इसको लेकर देशभर में विवाद गहराता जा रहा है। बिहार में बीजेपी विधायक बचौल के बयान के बाद अब दरभंगा की मेयर ने होली में दो घंटे का ब्रेक का फरमाम जारी कर दिया है। मेयर के दो घंटे के ब्रेक वाले बयान पर अब बचौल ने तेजस्वी यादव को बड़ी चुनौती दे दी है और कहा है कि अगर मर्द की औलात हैं तो अब बोलकर दिखाएं।


बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल ने कहा कि दरभंगा की मेयर का बयान किसी तरह से स्वीकार्य नहीं है। ये लोग आग लगाने वाली बात कर रहे हैं। ये लोग बिहार को गजबा-ए-हिंद, खलीफागिरी और इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं, जिसका प्रतिकार होगा। धर्मनिर्पेक्षता के ठेकेदार और जो लोग मेरे बयान पर सवाल उठा रहे थे वे लोग आज कहां हैं और उनकी बकार क्यों बंध गई है। वोट बैंक के लालच में जुबान पर क्यों ताला लग गया है। अगर सच्चे हैं और असल औलाद हैं तो तो दरभंगा की मेयर के बारे में उनका क्या विचार है उन्हें बोलना चाहिए।


बचौल ने आगे कहा कि यह देश सनातनियों का है। वो लोग देश भी ले लिए और अब हमारे पर्व त्योहारों पर ताला लगाना चाहते हैं तो यह किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होगा। मेयर के परिवार का चरित्र बहुत ही संदिग्ध रहा है। उनका कारोबार भी संदिग्ध है। मेयर अंजुम आरा के परिवार की गतिविधियां बहुत ही संदिग्ध हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। ये सब मुस्लिम वोट को हासिल करने के लिए तुष्टीकरण की नीति के तहत बड़े बड़े नेता चुप्पी साध लेंगे। अगर मर्द हैं तो आज बोलें और जवाब दें कि मेयर क्यों आग लगाना चाह रही है।


बता दें कि दरभंगा की मेयर मेयर अंजुम आरा ने जिला शांति समिति की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाज में कुछ असामाजिक तत्व होते हैं, जो माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में 12:30 बजे से 2:00 बजे तक, जब नमाज का समय होता है, होली पर थोड़ी देर का विराम जरूरी है। इस दौरान होली खेलने वालों को मस्जिदों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। मेयर के इस बयान के बाद दरभंगा में राजनीति गरमा गई है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें